मुज़फ्फरनगर: दीपावली से पहले नगर क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, दुकानदारों में मचा हड़कंप
नगर क्षेत्र को दीपावली से पहले जाम मुक्त बनाने के लिए पालिका की टीम ने जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान सोल्जर बोर्ड से मीनाक्षी चौक तक चला।आधिकारियों ने सड़क किनारे ठेलों और सामान फैलाने वाले दुकानदारों के सामान को जब्त किया। वहीं, दर्जनों दुकानदारों को प्रथम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पालिका की टीम बुलडोजर और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे।