शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर की जाट कॉलोनी में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में एकत्र होकर माता करवा की पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी।