मुज़फ्फरनगर: पीसीएस-प्री परीक्षा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर एडीएम व एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
पीसीएस-प्री परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए शुक्रवार को शाम करीब 3:00 बजे एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज और छोटू राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।