मुज़फ्फरनगर: हरेंद्र मलिक ने मायावती पर निशाना साधा, कहा- भाजपा ने डरकर उन्हें आगे किया, आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर पलटवार
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा योगी सरकार की तारीफ पर हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा ने अखिलेश यादव से डरकर बहन जी को आगे किया है, क्योंकि सूबे का दलित समाज सपा की ओर देख रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने सत्य से परे बातें कहीं, भाजपा सपा की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है। मलिक बोले कि अखिलेश यादव ही भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत आवाज है