करछना: मछुआ गांव के सामने कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में कार सवार कई लोग हुए घायल
यमुनापार क्षेत्र के करछना थाना अंतर्गत मझुआ गांव के सामने मंगलवार शाम 7 के करीब मार्ग से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्राली व कार में भिड़ंत हो गया। हादसे में कार पर सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की जुटी भीड़ ने फोन के माध्यम से डायल 112 पुलिस को जानकारी देते हुए घायलों को पास के एक अस्पताल में भेज दिया।