🎥 आपकी रील बनेगी सीतामढ़ी की पहचान! छठ घाटों की खूबसूरती और तैयारियों को दुनिया को दिखाएं।
❤️ सीतामढ़ी के इन्फ्लुएंसर्स बनें छठ महापर्व की खूबसूरती के डिजिटल एंबेसडर!
🌅 लोक आस्था के महापर्व छठ की भव्य तैयारियां – सीतामढ़ी जिला तैयार! 🙏
जिले के विभिन्न सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा इन सकारात्मक प्रयासों को अपने शानदार वीडियो एवं रील्स के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस सराहनीय पहल एवं सहयोग के लिए जिला प्रशासन, सीतामढ़ी आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। ❤️
आप सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स से विशेष अनुरोध है कि:
अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर हो रहे साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को अपनी रचनात्मकता के साथ रील्स एवं वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित करें।
📌 अपनी रील/वीडियो में District Administrator Sitamarhi को Tag एवं Mention अवश्य करें, ताकि आपके प्रयासों और आपके क्षेत्र की खूबसूरत छठ घाटों की झलक अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
आइए, अपनी रचनात्मकता, स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों एवं छठ महापर्व की गौरवशाली परंपराओं के माध्यम से सीतामढ़ी की सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता एवं सकारात्मक बदलाव की तस्वीर पूरी दुनिया तक पहुंचाएं।
आपकी एक छोटी-सी पहल, सीतामढ़ी की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दे सकती है।
🌞 जय छठी मैया!
🙏 जय हो लोक आस्था!
25 views | Sitamarhi, Bihar | Nov 14, 2026