स्पा सेंटर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट, CCTV ने खोली पोल 👉👉👉सिडकुल क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल स्थित स्पा सेंटर में महिलाओं से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। तीन दिन पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिस्मफरोशी का आरोप लगाते हुए स्पा सेंटर में हंगामा किया था, हालांकि जांच में कोई आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग स्पा सेंटर में घुसकर रिसेप्शनिस्ट और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका की तहरीर पर बजरंग दल नेता दीपक तालियान समेत कई नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।