लालगंज: भैसोंड़ बलाय पहाड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार को बचाने में हाईवे पर पलटा ट्रेलर, घायल खलासी को पुलिस ने भेजा अस्पताल
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित भैसोंड़ बलाय पहाड़ गांव में सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक जहां सुरक्षित बच गया। वही खलासी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी को अस्पताल भेजवाते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।