गिरिडीह: डीएफओ मनीष तिवारी ने उसरी बचाओ अभियान के सदस्यों के साथ शास्त्रीनगर उसरी नदी तट का किया भ्रमण
उसरी बचाओ अभियान के सदस्यों के साथ डीएफओ मनीष तिवारी ने मंगलवार को शास्त्रीनगर उसरी नदी तट का भ्रमण किया। उसरी उसरी नदी बचाओ समिति के सदस्य राजेश सिन्हा समेत अन्य लोगों ने श्री तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उसरी नदी बचाओ समिति के द्वारा लगातार पर्यावरण को बचाए जाने को लेकर किए जा रहे प्रयास की जानकारी डीएफओ को दी गई।