गिरिडीह: पोक्सो एक्ट के आरोपी बाबू अंसारी को पाचंबा पुलिस ने बक्सीडीह से गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया
पोक्सो एक्ट के आरोपी बाबू अंसारी को पाचंबा पुलिस ने मंगलवार को बक्सीडीह से गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि बक्सीडीह गांव के सलाउद्दीन अंसारी का पुत्र बाबू अंसारी पर नाबालिक के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था।