तोकापाल: महारा समाज ने धूमधाम से मनाया जगतू महारा स्मृति दिवस, केशुलर से कुम्हड़ा कोट तक आयोजित की रैली
Tokapal, Bastar | Mar 13, 2026 बस्तर संभाग माहरा समाज की ओर से 14 वां स्थापना दिवस जगतू महारा स्मृति दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कुमडाकोट में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें संभाग के विभिन्ना हिस्सों से समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इससे पहले ग्राम केशलुर से कुम्हड़ा कोट तक समाज के द्वारा रैली का आयोजन किया गया।