अमरिया: अमरिया में किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
अमरिया में किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर आवाज़ बुलंद हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ब्लॉक सभागार में आयोजित मासिक पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं जुटीं। जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी और तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।