नवाचार से नई उड़ान, सारण के युवा उद्यमी की अभिनव पहल
राज्य सरकार की नवाचार नीति के तहत सारण जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत बेला मोहम्मदपुर निवासी नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मिलकर भोजपत्र एग्री प्रेन्योर की शुरुआत की है।
आईआईटी के सोशल इनोवेशन लैब में इनक्यूबेटेड इस स्टार्टअप ने प्रिज्म टेक्नोलॉजी एवं थर्मल एनर्जी स्टोरेज पर आधारित एक अभिनव सोलर ड्रायर विकसित किया है।
☀️ इसकी खासियत यह है कि यह सोलर ड्रायर सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी काम करने में सक्षम है।
यह पहल स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, संरक्षण और मूल्यवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।
सारण के युवा, नवाचार के साथ—आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम। 🇮🇳
Saharsa, Bihar | Aug 27, 2026