काशनगर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
सहरसा: पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने काशनगर थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों एवं लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
एसपी ने आमजनों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
Kahara, Saharsa | Aug 27, 2026