कानपुर: पनकी में प्लॉट की सफाई करने पहुंचे युवक और जेसीबी चालक पर दबंग ने किया हमला, वीडियो वायरल
पनकी के कपली में अपने प्लॉट की सफाई कराने जेसीबी लेकर पहुंचे किसान पर क्षेत्रीय दबंग सुमित पाल ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । पीड़ित किसान ऋषि मिश्रा ने बताया कि वह अपने प्लॉट को बनवाने के लिए उसकी सफाई करवाने पहुंचे थे, तभी क्षेत्र के दबंग सुमित पाल ने अपने साथियों के साथ ईंट पत्थर चलाकर जेसीबी को तोड़ दिया।