हलसी: हलसी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद संबंधी मामलों की हुई सुनवाई
शनिवार को हलसी अंचल कार्यालय में CO संजीव कुमार राय के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गई. अपराह्न 12 बजे यहां सुनवाई की जा रही थी.मौके पर हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन मौजूद थे. यहां 6 पुराने मामले की सुनवाई हुई. एक नया मामला आया. किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया. दोनों पक्ष को नोटिश करने का निर्देश दिया गया है.