डोमचांच के नेरूपहाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरूपहाड़ी के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलैया थाना के पुराना बस स्टैंड निवासी प्रीतम पटेल के रूप में बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।