Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
8877674432
कोडरमा, झारखंड में ड्राइवर से बॉर्डर के नाम पर स्थानीय लोगों द्वारा पैसे वसूलने का आरोप है। ड्राइवर का कहना है कि रास्ते में बॉर्डर के नाम पर उससे जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं। अब सवाल है—आखिर सड़क पर ये कौन सा नया ‘बॉर्डर टैक्स’ शुरू हो गया है?
Koderma, Kodarma
| Sep 1, 2026
MORE NEWS
डोमचांच के नेरूपहाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरूपहाड़ी के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलैया थाना के पुराना बस स्टैंड निवासी प्रीतम पटेल के रूप में बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
जलवाबाद स्थित राजेंद्र सिंह के मकान में सांप निकलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
कोडरमा जिले के डगरनवां में विकास के दावों की जमीनी हकीकत सामने आई है। बरसात में लोहाबर नदी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। कमर तक पानी के बीच लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। बाइक पार कराने के लिए कई लोग मिलकर जोर लगाते नजर आते हैं। ग्रामीणों का सवाल है—आखिर उनकी इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में फैला हरियाली का संदेश गुमो, सतपुलिया स्थित ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 अगस्त से 31 अगस्त तक ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इको क्लब सदस्यों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन्दरवाटंड गाँव में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान गाँव के बीच फलदार पौधे—आम, नींबू, अमरूद एवं चीकू के 85 पेड़ वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने गाँव के लोगो को पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदाय को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और भविष्य में हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देना रहा। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निर्जा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने वाली प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल समन्वयन में सीसीए समन्वयक श्रीमती दलजीत कौर एवं इको क्लब सदस्य श्री काशीनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान ने ग्रामीण समुदाय में हरियाली, प्रकृति प्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश पहुँचाया।
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
संस्कृत दिवस पर गूंजे श्लोक, चित्रों में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक सेक्रेड हार्ट स्कूल में रचना सागर के सहयोग से हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा संस्कृत भाषा की समृद्ध विरासत, भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा को विद्यार्थियों से जोड़ने के उद्देश्य से सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में रचना सागर के सहयोग से संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने श्लोक-पाठ, लेखन, चित्रांकन, ज्ञान-वृक्ष, श्लोक फ्रेम एवं प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रथम वर्ग में कक्षा पांचवीं एवं छठी तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। प्रथम वर्ग के श्लोक पाठ में विशाल कुमार ने प्रथम, कुणाल कुमार ने द्वितीय तथा आभास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में विशाल कुमार यादव, सौम्या कुमारी एवं श्रेया भारती क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। चित्रांकन में कुमारी संजना, आइशा कुमारी एवं अद्रिजा बिस्वास ने स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्ञान-वृक्ष में देवांश कुमार, सुशांत कुमार सिंह एवं शिवम कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। द्वितीय वर्ग के श्लोक पाठ में आद्या शर्मा प्रथम, अनामिका पांडेय द्वितीय एवं सौम्या भदानी तृतीय रहीं। लेखन में सना परवीन, सिफ्फा नाज़ एवं अनार्वी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन में संतोषी कुमारी, पीयूष कुमार एवं अनामिका पांडेय विजेता रहे। श्लोक फ्रेम में सुहानी कुमारी, अंशु कुमारी एवं श्रेयांश कुमार साहा तथा प्रश्नोत्तरी में शिवम कुमार, प्रत्युषा शर्मा एवं संगम कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान, संस्कृति और संस्कार परंपरा की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत सहित भारतीय भाषाओं की समृद्ध परंपरा को जानने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत शिक्षक संजय मिश्रा एवं कुरैश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत झा, सगुफ्ता परवीन, चन्दन पांडेय, आशुतोष गौतम, मनोज पाण्डेय, सुनील पाठक, किशोर कुणाल, शाहिद आलम, कुंतल जेठवा, सोमा पाल सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 1, 2026