हसनपुर: रहरा पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में फरार महिला को किया गिरफ्तार
मारपीट, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में फरार चल रही महिला को रहरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे थाना प्रभारी अमित तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला राजेंद्री पत्नी शिव कुमार निवासी गांव रहरा के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह फरार चल रही थी।