Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

#नारीशक्ती ✌️✌️ टोक्यो ओलंपिक में देश की बेटी #पी_वी_सिंधु ने जीता कांस्य पदक. सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।। 🇮🇳

1.5k views | Motihari, East Champaran | Aug 1, 2021

MORE NEWS

अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, अंचलाधिकारी शीघ्र करें करवाई- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों दिया गया। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अपर समाहर्ता के द्वारा बताया गया कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन अभियान बसेरा अंतर्गत चिन्हित भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराना है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि यह डीसीलार की भी जवाबदेही है। डीसीएलआर अंचल के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और अंचलों का भ्रमण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान बसेरा अंतर्गत आवंटित किए जाने वाले भूमि संबंधी अभिलेख एक सप्ताह के अंदर जिला राजस्व शाखा को उपलब्ध करा दिया जाए।
राजस्व महाभियान की समीक्षा में पाया गया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के मामले में चिरैया, घोड़ासहन,मोतिहारी  हरसिद्धि और ढाका की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी नहीं है। जिस पर यहां के अंचल अधिकारी को  विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी आवेदन राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त हैं,इसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर में सभी अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें।
  जिलाधिकारी के द्वारा म्यूटेशन के मामलों को अधिक लंबित रखने पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा गया कि म्यूटेशन के जो मामले प्राप्त हैं उसमें रिजेक्शन का स्पष्ट कारण देना होगा। अगर जानबूझकर आवेदक को ह्रास करने के लिए रिवर्ट किया जाएगा तो उसका कागज निकलवाएंगे और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई हेतु विभाग को लिखेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले सभी लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। उनका आवेदन प्राप्त करें और उसकी गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। 
   जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अंचल के कार्यों को नियमित रूप से देखने और उसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जमाबंदी में सुधार से संबंधित जो आवेदन प्राप्त है उसका भी शीघ्र निष्पादन किया जाए।

    बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को कहा कि अपने अंचल अंतर्गत तटबंध का निरीक्षण नियमित रूप से करें। बाढ़ प्रमंडल के संबंधित अभियंताओं का मोबाइल नंबर रखें एवं कहीं कोई समस्या हो तो तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करें। बाढ़ प्रभावित होने वाले अंचलों के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जरूरी संख्या में लाइफ जैकेट जिला आपदा शाखा के गोदाम से प्राप्त कर ले। संचालित नाव में नाव की क्षमता से अधिक सवारी नहीं हो इसे सुनिश्चित कराएं। बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर चिन्हित किए गए शरण स्थल का भ्रमण कर देख लें कि वहां कोई अतिक्रमण तो नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क रखें, कटाव पर नजर रखें, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
   श्रावणी मेला की तैयारी की अनुमंडल बार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को कांवर पथ को देख लेने और उसे ठीक करा देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि डाक बम के पहचान के लिए अलग से व्यवस्था करें ताकि उनको कोई परेशानी नहीं हो। 
नगर निकायों में विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर विमर्श किया गया और संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इसमें कार्यपालक पदाधिकारी को सहयोग प्रदान करें। 
   जिला में चल रहा है भू अर्जन के बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। रक्सौल एयरपोर्ट से संबंधित रैयतों का भुगतान तेजी से करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिनका भुगतान नहीं हुआ है उनका एलपीसी और उनके जमीन से संबंधित रिकॉर्ड्स शीघ्र जिला भू अर्जन कार्यालय को भिजवाएं ताकि उनका भुगतान सुनिश्चित हो सके। 139 w अरेराज- केसरिया पथ से संबंधित रैयतों के भुगतान की समीक्षा की गई और  अरेराज,पहाड़पुर, हरसिद्धि, संग्रामपुर और केसरिया के अंचल अधिकारियों को 15 दिन के अंदर रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
    आपूर्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न का समय से उठाव और समय से वितरण सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि माह जुलाई के लिए 98% खाद्यान्न का उठाव कर लिया गया है जबकि इसमें 64% का वितरण भी कर दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला को कुल 11197 नए राशन कार्ड जारी करने का निर्देश मुख्यालय से प्राप्त है। जिलाधिकारी के द्वारा केवाईसी, आधार सिडिंग,परख ऐप के माध्यम से निरीक्षण का निर्देश दिया गया।
     समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, अंचलाधिकारी शीघ्र करें करवाई- जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों दिया गया। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अपर समाहर्ता के द्वारा बताया गया कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन अभियान बसेरा अंतर्गत चिन्हित भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराना है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि यह डीसीलार की भी जवाबदेही है। डीसीएलआर अंचल के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और अंचलों का भ्रमण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान बसेरा अंतर्गत आवंटित किए जाने वाले भूमि संबंधी अभिलेख एक सप्ताह के अंदर जिला राजस्व शाखा को उपलब्ध करा दिया जाए। राजस्व महाभियान की समीक्षा में पाया गया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के मामले में चिरैया, घोड़ासहन,मोतिहारी हरसिद्धि और ढाका की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी नहीं है। जिस पर यहां के अंचल अधिकारी को विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी आवेदन राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त हैं,इसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर में सभी अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा म्यूटेशन के मामलों को अधिक लंबित रखने पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा गया कि म्यूटेशन के जो मामले प्राप्त हैं उसमें रिजेक्शन का स्पष्ट कारण देना होगा। अगर जानबूझकर आवेदक को ह्रास करने के लिए रिवर्ट किया जाएगा तो उसका कागज निकलवाएंगे और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई हेतु विभाग को लिखेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले सभी लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। उनका आवेदन प्राप्त करें और उसकी गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अंचल के कार्यों को नियमित रूप से देखने और उसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जमाबंदी में सुधार से संबंधित जो आवेदन प्राप्त है उसका भी शीघ्र निष्पादन किया जाए। बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को कहा कि अपने अंचल अंतर्गत तटबंध का निरीक्षण नियमित रूप से करें। बाढ़ प्रमंडल के संबंधित अभियंताओं का मोबाइल नंबर रखें एवं कहीं कोई समस्या हो तो तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करें। बाढ़ प्रभावित होने वाले अंचलों के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जरूरी संख्या में लाइफ जैकेट जिला आपदा शाखा के गोदाम से प्राप्त कर ले। संचालित नाव में नाव की क्षमता से अधिक सवारी नहीं हो इसे सुनिश्चित कराएं। बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर चिन्हित किए गए शरण स्थल का भ्रमण कर देख लें कि वहां कोई अतिक्रमण तो नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क रखें, कटाव पर नजर रखें, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रावणी मेला की तैयारी की अनुमंडल बार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को कांवर पथ को देख लेने और उसे ठीक करा देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि डाक बम के पहचान के लिए अलग से व्यवस्था करें ताकि उनको कोई परेशानी नहीं हो। नगर निकायों में विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर विमर्श किया गया और संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इसमें कार्यपालक पदाधिकारी को सहयोग प्रदान करें। जिला में चल रहा है भू अर्जन के बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। रक्सौल एयरपोर्ट से संबंधित रैयतों का भुगतान तेजी से करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिनका भुगतान नहीं हुआ है उनका एलपीसी और उनके जमीन से संबंधित रिकॉर्ड्स शीघ्र जिला भू अर्जन कार्यालय को भिजवाएं ताकि उनका भुगतान सुनिश्चित हो सके। 139 w अरेराज- केसरिया पथ से संबंधित रैयतों के भुगतान की समीक्षा की गई और अरेराज,पहाड़पुर, हरसिद्धि, संग्रामपुर और केसरिया के अंचल अधिकारियों को 15 दिन के अंदर रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न का समय से उठाव और समय से वितरण सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि माह जुलाई के लिए 98% खाद्यान्न का उठाव कर लिया गया है जबकि इसमें 64% का वितरण भी कर दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला को कुल 11197 नए राशन कार्ड जारी करने का निर्देश मुख्यालय से प्राप्त है। जिलाधिकारी के द्वारा केवाईसी, आधार सिडिंग,परख ऐप के माध्यम से निरीक्षण का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 16, 2026

*जिला अंतर्गत सभी मुख्य पथों के किनारे अतिक्रमण को हटाया जाएगा*
*सड़क दुर्घटना नहीं हो, इसका पुख्ता इंतजाम करने का दिया गया निर्देश*

      जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में किया जाएगा। इसको लेकर सभी मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाने को प्राथमिकता दिया जाए।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, साधारण मंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित एनएचएआई, एनएच के प्रोजेक्ट अभियंता, आरसीडी एवं rwd के कार्यपालक अभियंता एवं सभी ईएसआई तथा संबंधित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।
      आज की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि एनएच डिविजन कोटवा के द्वारा मुख्य पथ के किनारे स्थाई एवं अस्थाई स्थान को चिन्हित किया गया है एवं इसी से संबंधित 600 लोगों  को नोटिस दिया गया  है। एनएच डिविजन मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि इस डिवीजन में 500 लोगों को नोटिस  गया है। वहीं चकिया डिविजन के द्वारा बताया गया कि चाकिया केसरिया पथ से संबंधित 28 एवं मधुबन आंचल से संबंधित 27 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है।
    पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में एनएच डिविजन  कोटवा के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि पिपरा कोठी ओवरफ्लाई के नीचे ट्रैफिक चेक पोस्ट बना दी गई है, अब वहां ट्रैफिक पुलिस/ फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जानी है।
    जिलाधिकारी के द्वारा सभी ईएसआई (एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर) को निर्देश दिया गया कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करें। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की पूर्व की बैठक में जो आदेश दिए गए थे उसका कितना अनुपालन हुआ है। इससे संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।
    स डिवीजन मोतिहारी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया गया कि मोतिहारी के छतौनी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र कारण प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि मोतिहारी से रक्सौल जाने के क्रम में लेफ्ट साइड बाएं तरफ की सर्विस रोड बना दिया गया है तीन से चार दिनों के अंदर उसके आसपास से मिट्टी को हटा दिया जाएगा साथ ही न के पूर्व दिशा के सर्विस लैंड को भी शीघ्र ही सही कर दिया जाएगा जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि वहां आसपास जो भी गड्ढे हैं सभी को तुरंत भरवा कर पथ को मोटरेबल बनाएं अगर दुर्घटना हुई तो जिला प्रशासन प्राथमिक की दर्ज कराकर कार्रवाई करेगा जिलाधिकारी लोगों को कोई सुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी के द्वारा सुगौली में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया उन्होंने कहा कि रोड पर सब्जी बाजार नहीं लगे इसको लेकर नगर पंचायत सुगौली से बात करें और उसको दूसरे जगह शिफ्ट कराएं। बंजरिया थाना के पास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में पकड़ी गई गाड़ियों के लगे रहने का मामला भी सामने आया जिस पर बताया गया कि बंजरिया का नया थाना भवन बन गया है और शीघ्र ही  गाड़ियों को शिफ्ट किया जाएगा।
     जिलाधिकारी ने कहा कि मोतीझील के किनारे बने हुए मरीन ड्राइव से शहर की गलियां/पथ मिलती है जहां दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। उन सभी गाली वाले पौधों में स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश आरसीडी मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
   ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को भी निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों पर नजर रखें एवं कहीं भी अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित करते हुए उसे हटाएं। इसमें संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी का सहयोग प्राप्त करें।
     सड़क दुर्घटना की समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह मई तक दुर्घटना में कमी आई है। जनवरी 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक जिला में कुल 213 दुर्घटना प्रतिवेदित है जिसमें एक 176 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 98 लोग जख्मी हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा हर हाल में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जो हॉटस्पॉट है उसे चिन्हित करते हुए वहां पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज, स्पीड कैमरा, ब्लिंकिंग लाइट अथवा स्पीड ब्रेकर लगवाएं। एनएच से अगर कोई कट निकला हुआ है अथवा वहां ग्रामीण सड़क जुड़ती है, वहां भी आसपास में स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और स्पीड लिमिट का साइनेज लगवाया  जाए।  सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की सूची i- RAD पर एंट्री करने हेतु संबंधित थानों को निर्देश दिया गया ताकि मृतक के परिजन को उचित मुआवजा मिल सके।
जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों का नियमित रूप से भ्रम कर देखें। मेंटेनेंस वाली सड़कों को ठीक कराएं। सभी कार्यपालक अभियंता अपने अंतर्गत पथों का सर्वे करें और संबंधित फिटनेस सर्टिफिकेट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं।
    राहबीर (गुड समेरीटन) की सूची शीघ्र भेज देने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया ताकि 15 अगस्त के दिन मुख्य समारोह में राहबिरों को सम्मानित किया जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*जिला अंतर्गत सभी मुख्य पथों के किनारे अतिक्रमण को हटाया जाएगा* *सड़क दुर्घटना नहीं हो, इसका पुख्ता इंतजाम करने का दिया गया निर्देश* जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में किया जाएगा। इसको लेकर सभी मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाने को प्राथमिकता दिया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, साधारण मंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित एनएचएआई, एनएच के प्रोजेक्ट अभियंता, आरसीडी एवं rwd के कार्यपालक अभियंता एवं सभी ईएसआई तथा संबंधित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे। आज की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि एनएच डिविजन कोटवा के द्वारा मुख्य पथ के किनारे स्थाई एवं अस्थाई स्थान को चिन्हित किया गया है एवं इसी से संबंधित 600 लोगों को नोटिस दिया गया है। एनएच डिविजन मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि इस डिवीजन में 500 लोगों को नोटिस गया है। वहीं चकिया डिविजन के द्वारा बताया गया कि चाकिया केसरिया पथ से संबंधित 28 एवं मधुबन आंचल से संबंधित 27 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में एनएच डिविजन कोटवा के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि पिपरा कोठी ओवरफ्लाई के नीचे ट्रैफिक चेक पोस्ट बना दी गई है, अब वहां ट्रैफिक पुलिस/ फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जानी है। जिलाधिकारी के द्वारा सभी ईएसआई (एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर) को निर्देश दिया गया कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करें। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की पूर्व की बैठक में जो आदेश दिए गए थे उसका कितना अनुपालन हुआ है। इससे संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं। स डिवीजन मोतिहारी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया गया कि मोतिहारी के छतौनी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र कारण प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि मोतिहारी से रक्सौल जाने के क्रम में लेफ्ट साइड बाएं तरफ की सर्विस रोड बना दिया गया है तीन से चार दिनों के अंदर उसके आसपास से मिट्टी को हटा दिया जाएगा साथ ही न के पूर्व दिशा के सर्विस लैंड को भी शीघ्र ही सही कर दिया जाएगा जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि वहां आसपास जो भी गड्ढे हैं सभी को तुरंत भरवा कर पथ को मोटरेबल बनाएं अगर दुर्घटना हुई तो जिला प्रशासन प्राथमिक की दर्ज कराकर कार्रवाई करेगा जिलाधिकारी लोगों को कोई सुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी के द्वारा सुगौली में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया उन्होंने कहा कि रोड पर सब्जी बाजार नहीं लगे इसको लेकर नगर पंचायत सुगौली से बात करें और उसको दूसरे जगह शिफ्ट कराएं। बंजरिया थाना के पास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में पकड़ी गई गाड़ियों के लगे रहने का मामला भी सामने आया जिस पर बताया गया कि बंजरिया का नया थाना भवन बन गया है और शीघ्र ही गाड़ियों को शिफ्ट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मोतीझील के किनारे बने हुए मरीन ड्राइव से शहर की गलियां/पथ मिलती है जहां दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। उन सभी गाली वाले पौधों में स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश आरसीडी मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को भी निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों पर नजर रखें एवं कहीं भी अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित करते हुए उसे हटाएं। इसमें संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी का सहयोग प्राप्त करें। सड़क दुर्घटना की समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह मई तक दुर्घटना में कमी आई है। जनवरी 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक जिला में कुल 213 दुर्घटना प्रतिवेदित है जिसमें एक 176 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 98 लोग जख्मी हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा हर हाल में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जो हॉटस्पॉट है उसे चिन्हित करते हुए वहां पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज, स्पीड कैमरा, ब्लिंकिंग लाइट अथवा स्पीड ब्रेकर लगवाएं। एनएच से अगर कोई कट निकला हुआ है अथवा वहां ग्रामीण सड़क जुड़ती है, वहां भी आसपास में स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और स्पीड लिमिट का साइनेज लगवाया जाए। सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की सूची i- RAD पर एंट्री करने हेतु संबंधित थानों को निर्देश दिया गया ताकि मृतक के परिजन को उचित मुआवजा मिल सके। जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों का नियमित रूप से भ्रम कर देखें। मेंटेनेंस वाली सड़कों को ठीक कराएं। सभी कार्यपालक अभियंता अपने अंतर्गत पथों का सर्वे करें और संबंधित फिटनेस सर्टिफिकेट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। राहबीर (गुड समेरीटन) की सूची शीघ्र भेज देने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया ताकि 15 अगस्त के दिन मुख्य समारोह में राहबिरों को सम्मानित किया जा सके। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 16, 2026

आज दिनांक-15.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अरेराज के पर्यटकीय विकास के  लिए कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के क्रम में पुराना अंचल कार्यालय के पास बन रहे पर्यटक भवन, पोखरा का सौन्दीकरण एवं तिलाई नदी पर दो पैदल पुल का निमार्ण एवं केडिया धर्मशाला तथा चहारदिवारी निमार्ण का स्थल निरीक्षण किया गया।
     यहाँ पर बताया गया कि पुराना अंचल कार्यालय के पास निमर्णाधीन धर्मशाला के भू-तल के छत का सेन्ट्रींग का कार्य प्रारंभ है। कार्य अभियंता को संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया । साथ ही उसी भूखण्ड में अवस्थित पोखरा सौंन्दीकरण हेतु दो साईड से पाईलिंग का काम प्रारंभ हुआ है। संवेदक अभियंता को निदेशित किया गया है कि सौंदीकरण का कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें।
   यहां पर पुराना पर्यटन होटल का निरीक्षण किया गया। कार्य अभियंता के द्वारा बताया गया की पुराना पर्यटक होटल का सौंदर्यीकरण अगले चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। 
जिलाधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवता की जाँच समय समय पर करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, अरेराज एंव कार्यपालक पदाधिकारी, अरेराज को निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक-15.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अरेराज के पर्यटकीय विकास के लिए कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुराना अंचल कार्यालय के पास बन रहे पर्यटक भवन, पोखरा का सौन्दीकरण एवं तिलाई नदी पर दो पैदल पुल का निमार्ण एवं केडिया धर्मशाला तथा चहारदिवारी निमार्ण का स्थल निरीक्षण किया गया। यहाँ पर बताया गया कि पुराना अंचल कार्यालय के पास निमर्णाधीन धर्मशाला के भू-तल के छत का सेन्ट्रींग का कार्य प्रारंभ है। कार्य अभियंता को संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया । साथ ही उसी भूखण्ड में अवस्थित पोखरा सौंन्दीकरण हेतु दो साईड से पाईलिंग का काम प्रारंभ हुआ है। संवेदक अभियंता को निदेशित किया गया है कि सौंदीकरण का कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें। यहां पर पुराना पर्यटन होटल का निरीक्षण किया गया। कार्य अभियंता के द्वारा बताया गया की पुराना पर्यटक होटल का सौंदर्यीकरण अगले चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवता की जाँच समय समय पर करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, अरेराज एंव कार्यपालक पदाधिकारी, अरेराज को निदेशित किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*  
दिनाँक :-15/07/2026

भारत की जनगणना 2027 हेतु जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका के लिए क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत आवश्यक - जिला जनगणना पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ,पूर्वी चम्पारण

भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तथा ग्राम/नगर निर्देशिका के सफल संकलन हेतु क्षेत्र पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज डॉ. राधाकृष्णन भवन स्थित समाहरणालय सभा-कक्ष, मोतिहारी में  दीप-प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता (राजस्व), मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने की। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के उद्देश्यों, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका में संकलित किए जाने वाले आंकड़ों, उनके महत्व तथा क्षेत्र स्तर पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला जनगणना पदाधिकारी ने क्षेत्र- पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ आंकड़े एकत्रित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका नीति निर्धारण एवं विकास योजनाओं के लिए आधारभूत दस्तावेज है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र- पदाधिकारियों को प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, कोडिंग, मानचित्रण तथा डाटा सत्यापन के तकनीकी पहलुओं पर भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। सभी क्षेत्र-  पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करेंगे। इस अवसर पर
जिला नोडल पदाधिकारी ( जनगणना कोषांग ) -सह - जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के चकिया एवं हरसिद्धि चार्ज अंतर्गत सभी क्षेत्र - पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि जिले में कुल 37 चार्ज अंतर्गत 27 ग्रामीण एवं 10 शहरीय चार्ज के क्षेत्र - पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 15 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक  होना  सुनिश्चित है ।जिसमें राज्य निदेशालय से नोडल के रूप में आदित्य कुमार , राज्य प्रशिक्षक हेमंत कुमार सिंह, प्रताप कुमार सिन्हा  , राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षक कुणाल चौबे,अभिजीत कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से पूरा कर रहे हैं। वहीं मौके पर प्रबंधन कोषांग से गोपाल जी मिश्रा, अमरेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति* दिनाँक :-15/07/2026 भारत की जनगणना 2027 हेतु जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका के लिए क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत आवश्यक - जिला जनगणना पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ,पूर्वी चम्पारण भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तथा ग्राम/नगर निर्देशिका के सफल संकलन हेतु क्षेत्र पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज डॉ. राधाकृष्णन भवन स्थित समाहरणालय सभा-कक्ष, मोतिहारी में दीप-प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता (राजस्व), मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने की। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के उद्देश्यों, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका में संकलित किए जाने वाले आंकड़ों, उनके महत्व तथा क्षेत्र स्तर पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला जनगणना पदाधिकारी ने क्षेत्र- पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ आंकड़े एकत्रित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका नीति निर्धारण एवं विकास योजनाओं के लिए आधारभूत दस्तावेज है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र- पदाधिकारियों को प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, कोडिंग, मानचित्रण तथा डाटा सत्यापन के तकनीकी पहलुओं पर भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। सभी क्षेत्र- पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करेंगे। इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी ( जनगणना कोषांग ) -सह - जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के चकिया एवं हरसिद्धि चार्ज अंतर्गत सभी क्षेत्र - पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि जिले में कुल 37 चार्ज अंतर्गत 27 ग्रामीण एवं 10 शहरीय चार्ज के क्षेत्र - पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 15 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक होना सुनिश्चित है ।जिसमें राज्य निदेशालय से नोडल के रूप में आदित्य कुमार , राज्य प्रशिक्षक हेमंत कुमार सिंह, प्रताप कुमार सिन्हा , राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षक कुणाल चौबे,अभिजीत कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से पूरा कर रहे हैं। वहीं मौके पर प्रबंधन कोषांग से गोपाल जी मिश्रा, अमरेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे-- जिलाधिकारी 

    प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का आज शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे।
    माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज गोराडीह, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सभी 211 नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया।
पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।
    जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक महोदय के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर माननीय विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने  माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

        जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है उनका नाम निम्नवत है:-
1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में)
2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में)
3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी)
4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी)
5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली)
6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर)
7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल)
8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय  पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी)
9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत)
10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला)
11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी)
12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा)
13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया)
14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव)
15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)।
    उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम  का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे-- जिलाधिकारी प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का आज शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज गोराडीह, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सभी 211 नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया। पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे। जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक महोदय के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है उनका नाम निम्नवत है:- 1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में) 2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में) 3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी) 4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी) 5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली) 6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर) 7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल) 8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी) 9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत) 10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला) 11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी) 12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा) 13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया) 14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव) 15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)। उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026