डिंडौरी: सारसडोली दरवाई टोला में बेलगाम पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चालक की मौत
डिंडौरी जिले के सारसडोली दरवाई टोला में सोमवार सुबह 8:30 बेलगाम पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया जिसके चलते हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन ने सामने से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते चालक की मौत हो गई मेंहदवानी पुलिस मामले की जांच कर रही है ।