डिंडौरी: टिकरिया रोड स्थित कसहा नदी पर जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान किया गया
डिंडौरी जिले की टिकरिया रोड स्थित कसहा नदी पर रविवार शाम 4:00 बजे नगर वार्ड प्रस्फुटन समिति शहपुरा एवं शिव शक्ति समिति के सदस्यों के संयुक्त श्रमदान कार्य से जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान किया गया जिससे भू जल स्तर बढे और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सके। दरअसल समिति स्लोगन जल बचाओ कल बचाओ प्रकृति से प्रेम बढ़ाओ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।