डिंडौरी: शहपुरा के किसानों को अतिवृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला, भारतीय किसान संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
डिंडौरी जिले की शहपुरा क्षेत्र के किसानों को अतिवृष्टि के कारण फसल नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने रविवार शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। दरअसल अतिवृष्टि के कारण किसानो कि फसलों का नुकसान हो गया किसान परेशान है जिसके चलते भाकिसं आंदोलन की चेतावनी दी।