डिंडौरी: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा का निरीक्षण, जताई नाराज़गी
डिंडौरी जिले के शहपुरा के 100 सीटर शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर आश्रम का शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने रविवार शाम लगभग 4:30 निरीक्षण किया जिसमें भारी अव्यवस्था पाई । दरअसल शहपुरा विधायक ने निरीक्षणकर्ता अधिकारियों के द्वारा विगत माह पहले निरीक्षण के नाम पर की गई खानापूर्ति को लेकर नाराजगी जताते हुए निरीक्षणकर्ता के ऊपर कार्यवाही को लेकर निर्देश दिए ।