सेंधवा के वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय महाविद्यालय परिसर में परीक्षा देकर निकली छात्रा पर आरोपी छात्र गणेश ठाकुर ने चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। उपस्थित छात्रों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। घटना के विरोध में छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ. जी.एस. वास्कले को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी, ID कार्ड की जांच, असामाजिक तत्वों पर रोक और 24 घंटे CCTV निगरानी की मांग की। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
. . #NimadDastakNews #SendhwaNews #SendhwaCollege #CrimeNews #SendhwaUpdates