बड़वानी में दिगंबर जैन समाज के पर्वराज पर्यूषण का पंचमी से धूमधाम के साथ आगाज हुआ। फूली बाई धर्मशाला में विराजित आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी ससंघ की अगवानी कर समाजजन उन्हें मंदिर लेकर पहुंचे, जहां अभिषेक, शांतिधारा और दस लक्षण विधान की पूजन संपन्न हुई। प्रथम दिन 'उत्तम क्षमा' पर संबोधित करते हुए पूज्य माताजी ने कहा कि क्रोध की अग्नि को क्षमा रूपी जल से बुझाना चाहिए, क्षमा मांगने और करने से इंसान बड़ा बनता है। शाम को महाआरती व शास्त्र प्रवचन आयोजित किए गए। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #ParyushanParv #Jainism #BarwaniUpdates