आलीराजपुर में कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मीर एवज अली सरकार का 100वां गोल्डन जुबली उर्स 16 से 18 सितंबर तक अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। शहर काजी अल्हाज सैयद अफजल मियां बाबा की सरपरस्ती में आयोजित तीन दिवसीय उर्स में संदल-चादर का विशाल जुलूस, यूपी के मशहूर कव्वाल सब्बू शादाब साबरी की महफिल-ए-शमा, लंगर-नियाज और नूरानी तकरीर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उर्स में एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #GoldenJubileeUrs #AlirajpurUpdates #NimadNews