गणेशोत्सव के दूसरे दिन बड़वानी के नाभि केंद्र झंडा चौक स्थित 'बड़वानी धरोहर' में 11 फीट अष्टभुजा गणेश प्रतिमा के समक्ष बच्चों और युवाओं द्वारा 'रामजी का अयोध्या आगमन' सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर मंचन किया गया। बड़वानी धरोहर के आयोजन के इस वर्ष 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वहीं पाटला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में करीब 10 वर्ष बाद फिर से गणेशोत्सव की शुरुआत हुई है, जहां मंगलवार को सुंदरकांड पाठ हुआ। दोनों ही स्थानों पर 25 सितंबर तक धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जारी रहेंगी। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniDharohar #GaneshUtsav #BarwaniUpdates