कटोरा तालाब के विदेशी मदिरा अहाते पर नगर निगम ने लगाया 25 हजार का जुर्माना
रायपुर के कटोरा तालाब स्थित विदेशी मदिरा अहाता में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पाए जाने पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के साथ गंदगी भी मिली। मामले में अहाता संचालक डमरूधर यादव पर 25 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया और भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
#RaipurNews #RaipurMunicipalCorporation #SingleUsePlastic #RaipurNewsUpdate #ChhattisgarhNews
Chhattisgarh, India | Sep 9, 2026