छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के आंकड़ों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखी राजनीतिक बहस जारी है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार कर ली है।
अब चर्चा है कि 15 सितंबर को प्रेस क्लब में दोनों नेता आमने-सामने लाइव डिबेट में अपनी-अपनी बात और आंकड़े रख सकते हैं।
किसके आंकड़ों में कितना दम है और कौन अपनी बात साबित कर पाता है-अब सबकी नजर 15 सितंबर पर है।