बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के रमपुरा नहर किनारे से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
बहेड़ी के ग्राम जसाई नागर निवासी जगदीश सरन पुत्र राम सुख ने बीते रोज़ उसके घर से इनवर्टर चोरी करने के मामले में स्थानीय निवासी आरोपी राजवीर पुत्र पुत्तू लाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था इस मामले में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए आरोपी राजवीर को बहेड़ी थाना क्षेत्र के रमपुरा रोड नहर किनारे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया