गायघाट: गायघाट स्थित किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार दोपहर दो बजे उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। उपस्थित निगरानी समिति के अलग अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक दामों मे उर्वरक बेचने का आरोप लगाया।