सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार महिष्मती घाट (छोटी रपटा) पर बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बैरिकेड्स लगाए गए हैं। निरंतर बढ़ते जलस्तर और आपकी सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
सभी जिलेवासियों से विनम्र अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी स्थिति में बैरिकेड्स के पार न जाएं, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है!
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#SafetyFirst #DisasterManagement #RainAlert #DistrictAdministration