Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

सांसद श्री कुलस्ते ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककैया का लोकार्पण मंडला जिले के बिछिया जनपद में सुलभ और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार स्थानीय नागरिकों को अब अपने क्षेत्र में ही मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सेवाएँ मंडला जिले के विकास और आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककैया का भव्य लोकार्पण किया गया। इस नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को अब अपने ही क्षेत्र में सुलभ, त्वरित और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर संकल्पित है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककैया का यह नया भवन स्थानीय ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा,सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Faggan Singh Kulaste Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

9 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

MORE NEWS

स्वैच्छिकता पर्व पर दिया नशामुक्ति का संदेश

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व (4 जुलाई से 16 अगस्त 2026) के अंतर्गत विकासखंड मंडला में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मंडला में किया गया।
 कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर के नेतृत्व एवं कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रैली एवं संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक, रागिनी हरदहा, दीपा श्रीवास, लालाराम चक्रवर्ती, आशीष नामदेव सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

स्वैच्छिकता पर्व पर दिया नशामुक्ति का संदेश मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व (4 जुलाई से 16 अगस्त 2026) के अंतर्गत विकासखंड मंडला में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मंडला में किया गया। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर के नेतृत्व एवं कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रैली एवं संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक, रागिनी हरदहा, दीपा श्रीवास, लालाराम चक्रवर्ती, आशीष नामदेव सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! 

​कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार महिष्मती घाट (छोटी रपटा) पर बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बैरिकेड्स लगाए गए हैं। निरंतर बढ़ते जलस्तर और आपकी सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सभी जिलेवासियों से विनम्र अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी स्थिति में बैरिकेड्स के पार न जाएं, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

​आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है!
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
#SafetyFirst #DisasterManagement #RainAlert #DistrictAdministration

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! ​कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार महिष्मती घाट (छोटी रपटा) पर बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बैरिकेड्स लगाए गए हैं। निरंतर बढ़ते जलस्तर और आपकी सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सभी जिलेवासियों से विनम्र अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी स्थिति में बैरिकेड्स के पार न जाएं, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ​आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है! Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #SafetyFirst #DisasterManagement #RainAlert #DistrictAdministration

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

बिछिया में अवैध शराब का बड़ा जखीरा जब्त, दो आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

      जिला आबकारी अधिकारी तथा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने बिछिया वृत्त में अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की।
     मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल ने वार्ड क्रमांक-15, परमाही टोला, बिछिया स्थित एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में मौजूद सुरेंद्र यादव (48 वर्ष) एवं रवि यादव (21 वर्ष) की उपस्थिति में विधिवत जांच की गई। कमरे में पलंग के नीचे छिपाकर रखे गए देसी प्लेन मदिरा के 7 कार्टून बरामद हुए। प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग मदिरा होने से कुल 350 नग देसी प्लेन शराब, जिसकी मात्रा 63 बल्क लीटर है, जब्त की गई।
     आरोपियों से मदिरा के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। धारण क्षमता से अधिक मदिरा का संग्रहण एवं विक्रय के उद्देश्य से रखने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग ’’35 हजार रुपये’’ बताई गई है।
      कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक हरे सिंह उइके तथा आरक्षक रघुनाथ उइके, महेश पटेल, कन्हैया उइके सहित समस्त आबकारी अमला उपस्थित रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

बिछिया में अवैध शराब का बड़ा जखीरा जब्त, दो आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जिला आबकारी अधिकारी तथा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने बिछिया वृत्त में अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल ने वार्ड क्रमांक-15, परमाही टोला, बिछिया स्थित एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में मौजूद सुरेंद्र यादव (48 वर्ष) एवं रवि यादव (21 वर्ष) की उपस्थिति में विधिवत जांच की गई। कमरे में पलंग के नीचे छिपाकर रखे गए देसी प्लेन मदिरा के 7 कार्टून बरामद हुए। प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग मदिरा होने से कुल 350 नग देसी प्लेन शराब, जिसकी मात्रा 63 बल्क लीटर है, जब्त की गई। आरोपियों से मदिरा के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। धारण क्षमता से अधिक मदिरा का संग्रहण एवं विक्रय के उद्देश्य से रखने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग ’’35 हजार रुपये’’ बताई गई है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक हरे सिंह उइके तथा आरक्षक रघुनाथ उइके, महेश पटेल, कन्हैया उइके सहित समस्त आबकारी अमला उपस्थित रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026