भितरवार: अध्यक्ष बनने के बाद दो पक्षों में विवाद, मारपीट में दोनों घायल
श्री राम गिरी आश्रम में 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति के नए अध्यक्ष के लिए एक विशाल सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। लक्ष्मी नारायण जाटव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी बीच दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्ष से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।