जिला पंचायत मुरैना में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के पंजीयन एवं उद्यम सखी प्रशिक्षण का आयोजन
जिला पंचायत मुरैना के नवीन सभागार में मंगलवार को स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के पंजीयन एवं उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखण्डों से उद्यम सखी दीदियों एवं विकासखण्ड स्तर के स्टाफ ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के जिला अधिकारी श्री संजय सिंह चौहान तथा विभागीय अधिकारियों ने उद्यम सखियों एवं विकासखण्ड स्टाफ को उद्यम पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उद्यम पंजीयन के लाभों एवं पंजीयन के समय आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत सेन्ट आरसेटी द्वारा उद्यम सखियों के प्रशिक्षण हेतु जिले के सभी विकासखण्डों से प्रतिभागियों का पंजीयन भी कराया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh