3 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद।
मुरैना। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी मुकेश पुत्र मातादीन रजक (49 वर्ष) निवासी ग्राम खेड़ा मेवदा, हाल बगियापुरा मैनाबसई, थाना सुमावली को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दिन थाना कोतवाली क्षेत्र में भी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने क�