पटना ग्रामीण: जहरीली शराब मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी: एयरपोर्ट पर बोले जीतन राम मांझी
बिहार में जहरीली शराब से सीवान, सारण और गोपालगंज जिले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे मामले पर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई होगी।