पटना ग्रामीण: बजरंगपुरी के पास 8.2 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, स्कूटी ज़ब्त
आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 8.2 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक स्कूटी भी जप्त की गई। वहीं इस बात की जानकारी आलमगंज थाना पुलिस के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 4:00 सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई।