पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री संतोष सुमन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाढ़ पीड़ितों को दिए गए 605 करोड़ रुपए
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से करीब 605 करोड़ रुपए दिए गए जबकि फसल क्षतिपूर्ति के लिए करीब 491 करोड़ रुपए दिए गए हैं।