पटना ग्रामीण: दीघा में संत माइकल स्कूल की बस ने महिला को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे दीघा थाना क्षेत्र में संत माइकल स्कूल की बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। स्कूल बस में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। मृतका की पहचान मस्जिद गली निवासी फूल कुमारी के तौर पर हुई है।