पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के पास बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग और अंडरग्राउंड सब-वे का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण
पटना जंक्शन के पास बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग और अंडरग्राउंड सब-वे का शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे CM नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस हाई लेवल मल्टीलेवल पार्किंग के बन जाने से पटना जंक्शन के आसपास सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को निज़ाद मिलने की संभावना है।सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जल्द से जल्द यहां काम पूरा करने का निर्देश दिया।