बडोनी: ग्राम कुरथरा के पास बाइक से गिरकर वृद्ध महिला हुई घायल, ग़म्भीर हालत में ग्वालियर रैफर
Badoni, Datia | Sep 2, 2024 ग्राम कुरथरा के पास बाइक से गिरकर एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया। वहीं सोमवार की शाम 05 बजे घायल महिला के पति ने बताया की मैं अपनी पत्नी शीला जैन के साथ बाइक से ग्राम अमोल पठा से सोनागिर जा रहा था। तभी ग्राम कुरथरा के पास वह बाइक से गिरकर घायल हो गई।