बडोनी: ग्राम हतलई में सिद्धेश्वर मंदिर पर लगने वाले मेले का दतिया एसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
Badoni, Datia | Sep 4, 2024 ग्राम हतलई में सिद्धेश्वर मंदिर पर लगने वाले मेले का दतिया एसपी बीरेंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। वहीं एसपी श्री मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए है। बुधवार की शाम 06 बजे एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को ग्राम हतलई के सिद्धेश्वर मंदिर पर मेला लगता है। वहीं मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।