बडोनी: ग्राम गोविंदगढ़ के पास अज्ञात वाहन चालक ने मारी बाइक चालक युवक में टक्कर, युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल पर किया गया उपचार
Badoni, Datia | Sep 3, 2024 ग्राम गोविंदगढ़ के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक युवक में टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। वहीं घायल को मंगलवार की रात्रि में 09 बजे108 एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर घायल युवक का उपचार किया गया। जानकरी के अनुसार घायल युवक नवल किशोर कुशवाहा बाइक से टिक्की बेचकर घर जा रहा था।तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।