*स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
बड़वानी 21 जून 2026/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी बड़वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर महिला जुनियर ब्युटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण एवं बकरी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियो को बड़वानी योग प्रशिक्षु श्री राकेश सिंह , संकाय श्री यश सेठी द्वारा योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए योगाभ्यास करवाया गया l
युगों युगों तक जीवन को खुशहाल करने का मंत्रा योग के नारे के साथ योगाभ्यास पूर्ण किया गया ।
इस अवसर संस्थान निदेशक श्री संजू बरवरे , कार्यालय सहायक विनीत भटोरे, भयराम मोरे एवं अटेंडर हीरा मतंग, किशन बघेल सहित कुल 40 लोगों ने सहभागिता की l
9 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026