शिवकुंज योगा ग्रुप ने दिया स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश
योग हमें स्वयं से जोड़ता है। योग पद्धति में प्रमुख आठ अंग होते हैं जिनका वर्णन उपनिषदों में किया गया है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रतयाहार, धारणा, ध्यान ,समाधि । अष्टांग योग के नियम का स्थान दूसरा है नियम का अर्थ है कि समय को दृढ़ निश्चय कर कर्म में लाना प्रातः काल से लेकर सायं काल व रात्रि अर्थात दिन के 24 घंटे की दिनचर्या के आधार पर कार्य करना तप के अनुरुप होता है। शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा अष्टांग के नियम को आत्मसात कर प्रतिदिन शिवकुंज पर प्रकृति से साक्षात्कार के साथ स्वच्छता के कार्यों से जुड़कर योग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा ग्रुप के द्वारा शिव कुंज के ओपन लान पर योग क्रिया कर स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश दिया। इस दौरान नन्ही बालिका कुमारी गंगारे ने भी बड़ों के साथ बैठकर योगाभ्यास किया। जिसमें ताड़ासन ,वृक्षासन, धनुरासन अनुलोम विलोम कपालभाति आदि योग क्रियाएं की। इस दौरान योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
24 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026