बड़वानी जिला पुलिस का एक अत्यंत संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। Re-NEET परीक्षा के दौरान शहीद भीमा नायक महाविद्यालय केंद्र पर एक छात्रा अपना मूल पहचान पत्र घर भूल आई थी और रो रही थी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी महेश सुनैय्या और थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसका नया आईडी प्रूफ डाउनलोड कराया और समय रहते प्रवेश दिलवाया। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर तैनात थाना प्रभारी जुलवानिया सौरभ बाथम को अलीराजपुर जिले से आए दो परीक्षार्थी भटके हुए मिले, जिन्हें उन्होंने तत्काल अपने शासकीय वाहन से केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा दी गई 'सख्त किंतु संवेदनशील पुलिसिंग' की सीख आज धरातल पर नजर आई है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniPolice #NeetExam2026 #MpPolice #AlirajpurNews