Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image
image

करे योग रहे निरोग-लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल बड़वानी 21 जून 2026/योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मबल को भी मजबूत करता है योग तनाव से राहत, मानसिक स्पष्टता और बेहतर शारीरिक लचीलापन प्रदान करता हैं। योगाभ्यास के माध्यम से सहनशक्ति, मनोबल और एकाग्रता में वृद्धि होती है इसलिए करें योग, रहे निरोग प्रति दिन योगाभ्यास करें और बीमारियों से बचे। उक्त बातें लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय योग स्वस्थ आयु के लिए योग अभ्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, जिला आयुष अधिकारी डॉ. निलेश मोरे, आयुष विभाग के डॉ. तोमर, डॉ. टीएस मेहता सहित अन्य अधिकारीगण एवं शहरवासी योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग से जुड़ाव और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से उद्बोधन के प्रसारण से हुई। इसके पश्चात् सामूहिक प्रार्थना, खड़े एवं बैठ कर किए जाने वाले योग आसन किये गये। योग आसन जैसे ग्रीवा चालन, स्कन्ध चालन, कटि चालन, घुटना चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भदासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, उत्तान मण्डूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तानपाद आसन, अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन, शवासन, कपालभाति, भ्रामरी किए गए। अन्त में ध्यान एवं योगा अभ्यास हेतु संकल्प भी लिया गया। अन्त में आयुष विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आम, आंवला, अश्वगंधा, शतावरी के पौधे लोकसभा सांसद, कलेक्टर, एसपी एंव जिला पंचायत सीईओ को भेंट किये गये ।

11 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

बड़वानी जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) का सफल और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, पेयजल और अभिभावकों के बैठने के इंतजामों का जायजा लिया। सिटी को-ऑर्डिनेटर कुन्दन राठौर ने बताया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल 3,845 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,442 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 403 अनुपस्थित रहे। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, केंद्र अधीक्षकों और बिजली विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #NeetExam2026 #JayatiSingh #MpNews

बड़वानी जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) का सफल और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, पेयजल और अभिभावकों के बैठने के इंतजामों का जायजा लिया। सिटी को-ऑर्डिनेटर कुन्दन राठौर ने बताया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल 3,845 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,442 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 403 अनुपस्थित रहे। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, केंद्र अधीक्षकों और बिजली विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #NeetExam2026 #JayatiSingh #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 21, 2026

​बड़वानी जिला पुलिस का एक अत्यंत संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। Re-NEET परीक्षा के दौरान शहीद भीमा नायक महाविद्यालय केंद्र पर एक छात्रा अपना मूल पहचान पत्र घर भूल आई थी और रो रही थी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी महेश सुनैय्या और थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसका नया आईडी प्रूफ डाउनलोड कराया और समय रहते प्रवेश दिलवाया। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर तैनात थाना प्रभारी जुलवानिया सौरभ बाथम को अलीराजपुर जिले से आए दो परीक्षार्थी भटके हुए मिले, जिन्हें उन्होंने तत्काल अपने शासकीय वाहन से केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा दी गई 'सख्त किंतु संवेदनशील पुलिसिंग' की सीख आज धरातल पर नजर आई है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniPolice #NeetExam2026 #MpPolice #AlirajpurNews

​बड़वानी जिला पुलिस का एक अत्यंत संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। Re-NEET परीक्षा के दौरान शहीद भीमा नायक महाविद्यालय केंद्र पर एक छात्रा अपना मूल पहचान पत्र घर भूल आई थी और रो रही थी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी महेश सुनैय्या और थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसका नया आईडी प्रूफ डाउनलोड कराया और समय रहते प्रवेश दिलवाया। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर तैनात थाना प्रभारी जुलवानिया सौरभ बाथम को अलीराजपुर जिले से आए दो परीक्षार्थी भटके हुए मिले, जिन्हें उन्होंने तत्काल अपने शासकीय वाहन से केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा दी गई 'सख्त किंतु संवेदनशील पुलिसिंग' की सीख आज धरातल पर नजर आई है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniPolice #NeetExam2026 #MpPolice #AlirajpurNews

Barwani, Barwani | Jun 21, 2026

*स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
बड़वानी 21 जून 2026/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी बड़वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर  महिला जुनियर ब्युटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण एवं बकरी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियो को बड़वानी योग प्रशिक्षु श्री राकेश सिंह , संकाय श्री यश सेठी द्वारा योगा के  बारे में विस्तार से समझाते हुए  योगाभ्यास  करवाया  गया l
युगों युगों तक जीवन को खुशहाल करने का मंत्रा योग के नारे के साथ योगाभ्यास पूर्ण किया गया ।
इस अवसर संस्थान निदेशक श्री संजू बरवरे , कार्यालय सहायक विनीत भटोरे, भयराम मोरे एवं अटेंडर हीरा मतंग, किशन बघेल सहित कुल 40 लोगों ने सहभागिता की l

*स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन* बड़वानी 21 जून 2026/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी बड़वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर महिला जुनियर ब्युटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण एवं बकरी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियो को बड़वानी योग प्रशिक्षु श्री राकेश सिंह , संकाय श्री यश सेठी द्वारा योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए योगाभ्यास करवाया गया l युगों युगों तक जीवन को खुशहाल करने का मंत्रा योग के नारे के साथ योगाभ्यास पूर्ण किया गया । इस अवसर संस्थान निदेशक श्री संजू बरवरे , कार्यालय सहायक विनीत भटोरे, भयराम मोरे एवं अटेंडर हीरा मतंग, किशन बघेल सहित कुल 40 लोगों ने सहभागिता की l

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

शिवकुंज योगा ग्रुप ने दिया स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश

योग हमें स्वयं से जोड़ता है। योग पद्धति में प्रमुख आठ अंग होते हैं जिनका वर्णन उपनिषदों में किया गया है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रतयाहार, धारणा, ध्यान ,समाधि । अष्टांग योग के नियम का स्थान दूसरा है नियम का अर्थ है कि समय को दृढ़ निश्चय कर कर्म में लाना प्रातः काल से लेकर सायं काल व रात्रि अर्थात दिन के 24 घंटे की  दिनचर्या के आधार पर कार्य करना तप के अनुरुप होता है। शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा अष्टांग के नियम को आत्मसात कर प्रतिदिन शिवकुंज पर प्रकृति से साक्षात्कार के साथ स्वच्छता के कार्यों से जुड़कर योग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा ग्रुप के द्वारा शिव कुंज के ओपन लान पर योग क्रिया कर स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश दिया। इस दौरान नन्ही बालिका कुमारी गंगारे ने भी बड़ों के साथ बैठकर योगाभ्यास किया। जिसमें ताड़ासन ,वृक्षासन, धनुरासन अनुलोम विलोम कपालभाति आदि योग क्रियाएं की। इस दौरान योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

शिवकुंज योगा ग्रुप ने दिया स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश योग हमें स्वयं से जोड़ता है। योग पद्धति में प्रमुख आठ अंग होते हैं जिनका वर्णन उपनिषदों में किया गया है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रतयाहार, धारणा, ध्यान ,समाधि । अष्टांग योग के नियम का स्थान दूसरा है नियम का अर्थ है कि समय को दृढ़ निश्चय कर कर्म में लाना प्रातः काल से लेकर सायं काल व रात्रि अर्थात दिन के 24 घंटे की दिनचर्या के आधार पर कार्य करना तप के अनुरुप होता है। शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा अष्टांग के नियम को आत्मसात कर प्रतिदिन शिवकुंज पर प्रकृति से साक्षात्कार के साथ स्वच्छता के कार्यों से जुड़कर योग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा ग्रुप के द्वारा शिव कुंज के ओपन लान पर योग क्रिया कर स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश दिया। इस दौरान नन्ही बालिका कुमारी गंगारे ने भी बड़ों के साथ बैठकर योगाभ्यास किया। जिसमें ताड़ासन ,वृक्षासन, धनुरासन अनुलोम विलोम कपालभाति आदि योग क्रियाएं की। इस दौरान योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

करे योग रहे निरोग-लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल बड़वानी 21 जून 2026/योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मबल को भी मजबूत करता है योग तनाव से राहत, मानसिक स्पष्टता और बेहतर शारीरिक लचीलापन प्रदान करता हैं। योगाभ्यास के माध्यम से सहनशक्ति, मनोबल और एकाग्रता में वृद्धि होती है इसलिए करें योग, रहे निरोग प्रति दिन योगाभ्यास करें और बीमारियों से बचे। उक्त बातें लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय योग स्वस्थ आयु के लिए योग अभ्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, जिला आयुष अधिकारी डॉ. निलेश मोरे, आयुष विभाग के डॉ. तोमर, डॉ. टीएस मेहता सहित अन्य अधिकारीगण एवं शहरवासी योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग से जुड़ाव और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से उद्बोधन के प्रसारण से हुई। इसके पश्चात् सामूहिक प्रार्थना, खड़े एवं बैठ कर किए जाने वाले योग आसन किये गये। योग आसन जैसे ग्रीवा चालन, स्कन्ध चालन, कटि चालन, घुटना चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भदासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, उत्तान मण्डूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तानपाद आसन, अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन, शवासन, कपालभाति, भ्रामरी किए गए। अन्त में ध्यान एवं योगा अभ्यास हेतु संकल्प भी लिया गया। अन्त में आयुष विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आम, आंवला, अश्वगंधा, शतावरी के पौधे लोकसभा सांसद, कलेक्टर, एसपी एंव जिला पंचायत सीईओ को भेंट किये गये । - Barwani News