बिश्रामपुर: NIC के सभागार से उपायुक्त ने वर्चुअल मोड में जिले के सभी बीडीओ व आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के संग किए बैठक
पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड समेत जिले के सभी बीडीओ व आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संग उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने मंगलवार को वर्चुअल मोड में बैठक की है।बैठक में डीसी ने अबुआ आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,भीमराव अंबेडकर आवास योजना की प्रखंडवार समीक्षा की .अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर कई दिशानिर्देश सभी बीडीओ को दिए है।